नारायणपुर : कोसी नदी किनारे बदला नगरपारा जर्जर तटबंध की मजबुती करण के लिए मरम्मत कार्य के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के अधीन तटबंध का कार्य संवेदक द्वारा किया जा रहा है. कार्य नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर चौक से बिहपुर प्रखंड के त्रिमुहन घाट तक न्यू नालंदा ट्यूबबेल बोरिंग एंड इंजीनियरिंग वर्क्स श्रीराम टावर कंकड़बाग पटना द्वारा कराया गया है. इसके प्रोजेक्ट इंचार्ज सुरेश भगत ने बताया कि अपराधियों द्वारा बाइस फरवरी की रात्रि लगभग एक बजे मजदूरों को नौ से दस की संख्या में हथियारबंद अपराधी ने मजदुर के साथ मारपीट करके कुल मिलाकर लाखों रुपये लूट लिया.

वे बताते हैं की सभी मजदुर बेगूसराय जिले के थे जो जयरामपुर गाँव के पास सलूइस गेट के पास कैंप में 40 से 50 की संख्या में सोया थे की अपराधी ने घटना को अंजाम दिया और दो लाख रुपये की रंगदारी की मॉग की. इस बारे में सुरेश भगत ने बिहपुर थाना में काण्ड संख्या 68/2019 दर्ज किया गया.जिसमें अपराधी द्वारा संवेदक से रंगदारी देने की धमकी मजदूरों को दिया है.

मजदूरों को कहा कि ठेकेदार से रंगदारी टैक्स जमा करने कहना भय से उस जगह काम बंद कर मजदुर फरार है.इस बावत सुरेश भगत ने सोमवार को भागलपुर डीआईजी एवं एसपी नवगछिया को मामले की जानकारी आवेदन द्वारा देते हुए सुरक्षा की मॉग की है.साथ ही अपराधी को गिरफ्तार करके मई 2019 तक कार्यथल पर अस्थायी पुलिस कैंप की मॉग की है. तटबंध पर कार्य पूरा करने की अवधी मई 2019 है.मामले पर वरीय अधिकारी ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मजदुरों से पुछताछ के दौरान जानकारी एकत्रित की है.साथ ही बिहपुर पुलिस को बांध पर लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *