नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसों में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें से नौ लोगों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है. सबों का इलाज भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर में चल रहा है.
Total Downloads: 113
मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में वृध्द समेत दो युवक गंभीर, मायागंज रेफर.
ढोलबज्जा: मंगलवार के दिन करीब ढाई बजे बाबा बिशु राउत पुल के उतरी छोड़ समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों में एक गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी टिनटंगा निवासी स्व० सहदेव महतो के पुत्र पंकज महतो हैं, दुसरा सहरसा जिले के पतरघट थाना अंतर्गत नवटोलिया गांव निवासी श्रवण यादव व नीतीश कुमार हैं. सभी करारी टिंनटंगा के पंकज महतो के यहां उनके पिता के श्राद्ध कर्म में आए थे. जिसके बाद वहां से पंकज को साथ लिए श्रवण व नीतीश ने एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर तीनों आदमी सवार होकर, बाबा बिशु राउत पुल होते हुए नवटोलिया पतरघट जा रहे थे.
वहीं पुल के उतरी छोर समीप एक अज्ञात डिलक्स मोटरसाइकिल नवगछिया जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे, जिससे टक्कर हो गई. डिलक्स मोटरसाइकिल पर एक युवक व महिला सवार थी. जिसे हल्की चोट लगने के कारण वह झट से उठकर भाग गए. बुलेट पर सवार सभी आदमी को सर व पैर में फट जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया बुलेट मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में जा रहे थे. चालक शराब के नशे में था. घटना की जानकारी ट्रक चालकों ने फोरलेन पर गश्ति कर रहे कदवा ओपी पुलिस को दिए जाने पर कदवा पुलिस ने तीनों घायलों को अपने गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों के गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेज दिया.

– पहली घटना – बाबा बिशु राउत सेतु के पास बुलेट और मोटरसाइकिल के टक्कर में तीन घायल
– दूसरी घटना : एनएच 31 पर गोपी ढाबा के पास पीकअप ट्रक के भिरंथ में पांच घायल
– घटना तीन : विक्रमशिला सेतु पर दो ट्रकों की टक्कर में चार घायल
– चौथी घटना : झंडापुर ओपी के एनएच 31 पर हुए हादसे में दो घायल
दूसरी घटना : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के गोपी ढ़ाबा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और पीकअप वैन के टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. जहां से सबों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है. घटना में नारायणपुर के कारे यादव, चंद्रदेव यादव, खगड़िया के मो याकुब, मो मशरूम मौजमाबाद नारायणपुर के मिस्टर पासवान आदि हैं.
घटना नंबर तीन : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर हुए दो ट्रकों की टक्कर में दोनों ट्रकों के चालक और खलासी के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों का इलाज भागलपुर मायागंज में चल रहा है. इधर परवत्ता पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है. घटना के तुरंत बाद विक्रमशिला सेतु पर जाम लग गया था. सुबह परवत्ता पुलिस ने दोनों वाहनों को काफी मशक्कत के बाद हटाया.
घटना नंबर चार : बिहपुर के झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर लड्डू पंप के पास एक कार और ट्रेक्टर के बीच हुए भिरंथ में कार पर सवार दो लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. ओपी पुलिस ने दोनों र्दुघटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

