रंगरा ओपी के भवानीपुर के समीप मंगलवार को 407 पिकअप के ब्रेक फेल होने के कारण वह हाईवा से जा टकरायी। इसमें पांच सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। नारायणपुर निवासी कारे यादव, चन्द्रदेव यादव, मिस्टर पासवान सहित छोटी मलिया खगड़िया के मो. मरसूद व मो. याकूब गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
Total Downloads: 113
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। घायल मो.याकूब की बायें पांव की हड्डी टूट गयी है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में घायलों के तत्काल उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।

जख्मी मो. मरसूद ने बताया कि हम सभी सब्जी बेचते हैं। सब्जी की खरीदारी के लिए गुलाबबाग गये थे। दोपहर को पूर्णिया गुलाबबाग से धनिया, मिर्च व सब्जी की खरीदारी कर पिकअप से नारायणपुर जा रहे थे। इसी दौरान नवगछिया के भवानीपुर व मंकदपुर चौक के समीप पिकअप के ब्रेक फेल होने से हाईवा से जा टकरायी जिसमें हम सभी गंभीर रूप से घायल हो गये।

