नवगछिया : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव की खबरों पर लोग नजर टिकाए हुए हैं. वे अपने घर, दफ्तर और कार्य स्थान पर टीवी और फोन से चिपके हुए हैं. लोग भारत-पाकिस्तान की हर एक अपडेट जल्द से जल्द जानना चाह रहे हैं.

इंडो-पाक बॉर्डर से हर थोड़ी देर में कुछ नई अपडेट आ रही है. कुल मिलाकर तनाव की इस स्थिति में लोग न्यूज चैनल बदल-बदल कर जानकारियां जुटा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर लोग जो टीवी से दूर हैं, वो अपने फोन से विभिन्न ऑनलाइन न्यूज के जरिए जानकारियां जुटा रहे हैं.

काम में नहीं लग रहा मन
नवगछिया में भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी की स्थिति को देखते हुए पूरा शहर लगभग ठप पड़ गया है. जो भी जहां पर भी है, वो टीवी में न्यूज़ चैनल लगाकर पल-पल की अपडेट ले रहा है. लोगों का कहना है कि उन्हें काम करने में भी मन नहीं लग रहा है.

लोगों में जोश
लोगों का ये भी कहना है कि ऐसा लग रहा है मानो पाकिस्तान के दिन नजदीक है. कहीं, ऐसा न हो जाए कि मैप से पाकिस्तान का नक्शा गायब हो जाए. वहीं, एक ने कहा कि इंडिया का सिर न तो झुका है और न ही कभी झुकेगा. इंडिया न तो कभी हारा है और न ही कभी हारेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *