नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया पंचायत में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की चर्चा है. हालांकि महिला के मौत होने के संबंध में परबत्ता पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. परबत्ता थानाध्यक्ष ने नावनिश कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में सूचना मिली थी. पुलिस यमुनिया गए थी लेकिन कुछ पता नहीं चला.

इस संदर्भ में अगर लिखित दिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. चर्चा है कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है. यह भी कही जा रही की महिला की मौत सर्प दंश के कारण हुई है. चर्चा है कि जिस महिला की मौत हुई है उसकी शादी चार साल पहले हुई थी. महिला का यमुनिया गांव में ही ननिहाल था. ननिहाल में ही उन्होंने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *