आउट सोर्सिंग से स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था कराने का दिया प्रस्ताव

– सोनपुर डिवीजन के डीसीएम ने नवगछिया स्टेशन का किया निरीक्षण

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया मॉडल स्टेशन का बुधवार को सोनपुर डिवीजन के डीसीएम चंद्रशेखर आजाद ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व के निरीक्षण में अंकित किए गए स्टेशन के विकास कार्य का अवलोकन किया. पूर्व के निरीक्षण में नवगछिया स्टेशन के विकास को लेकर सात प्रकार के कार्य को अंकित कराए गए थे। जिसमें नवगछिया स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन के फर्श, स्टेशन तक आने जाने वाली सड़क की मरम्मती, स्टेशन के कुछ भवन की समस्या एवं स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था शामिल थी.

निरीक्षण के दौरान पूर्व के अंकित कार्य का अवलोकन किया गया. जिसमें सभी कार्य प्रगति के स्थिति में पाए गए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे फुट ओवर ब्रिज एवं यात्री शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ सफाई के कार्य को भी देखा. निरीक्षण में उन्होंने पूर्व में अंकित कार्य मे प्रगति पाया. स्टेशन आने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली. जिस संदर्भ में बताया गया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. एक माह तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. फर्श का कार्य पूरा कर लिया गया है. निरीक्षण के दौरान एईएन ने नवगछिया स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था आउट सोर्सिंग के माध्यम से कराए जाने का प्रस्ताव उन्हें सौपा.

उन्होंने बताया कि नवगछिया स्टेशन पर सफाई कर्मी के कमी के कारण साफ सफाई में परेशानी होती है. जिसको लेकर नवगछिया स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था आउट सोर्सिंग के माध्यम से होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही नवगछिया स्टेशन की साफ सफाई आउट सोर्सिंग के माध्यम से होना की संभावना है. वही उन्होंने स्टेशन के स्टाफ क्वाटर को लेकर भी प्रस्ताव दिया. नवगछिया स्टेशन पर स्टाफ क्वाटर जो है उसमे बहुत क्वाटर की स्थिति जर्जर हो गई है. इसके अलावा जो क्वाटर उपयोग के लायक है वहां जल जमाव की स्थिति बन जाती है. ऐसे में स्टाफ क्वाटर के निर्माण की भी आवश्यकता है. निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर शैलेश कुमार, आईओडब्लू, सहित रेलवे ने अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

– चलंत दुकान के बदले स्थायी दुकान का कर रहे निर्माण

नवगछिया स्टेशन के बाहर रेलवे स्टेशन आने वाली सड़क में रेलवे द्वारा 18 लोगों को दुकान के लिए जगह आवंटित किया गया था. रेलवे द्वारा जिन लोगो को दुकान आवंटित किया गया था. उन लोगों द्वारा परिसर में स्थाई दुकान बनाया जा रहा है. आवंटित दुकानों को स्थाई निर्माण होने की जानकारी मिलने पर असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर शैलेश कुमार ने आवंटित दुकानदार को तत्काल निर्माण कार्य को तोड़ने का नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को चलंत दुकान के लिए जगह आवंटित किया गया है, जो दुकानदार दूकान को चलंत दुकान के हिसाब से निर्माण नहीं करेंगे उनके दुकान का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.

– जाम को लेकर तहबाजारी का नहीं हुआ टेंडर, हटेगा अतिक्रमण

स्टेशन रोड में जाम की समस्या को देखते हुए तहबाजारी का टेंडर इस बार नहीं कराया गया है
बिहपुर एईएन से मिली जानकारी के अनुसार रेल खंड के कुर्सेला, नवगछिया, बिहपुर एवं महेशखूंट स्टेशन से तहबाजारी समाप्त कर दी गई है. स्टेशन रोड में जाम की समस्या से निजात मिले इसको लेकर यह पहल किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर तैयारी चल रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *