नवगछिया| नवगछिया और रंगरा फीडर की बिजली शनिवार व रविवार को बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि रंगरा और नवगछिया फीडर में बिजली के कार्य होने से 33 केवीए से शनिवार की सुबह 8 बजे से
दोपहर 1 बजे तक और रविवार की सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को दोनों फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान वे पानी की व्यवस्था कर लें।



