नगर निगम ने तिलकामांझी चौक पर बनी 47 साल पुरानी 13 दुकानें शुक्रवार को तोड़ दी। स्मार्ट सड़क बनाने को यह कार्रवाई हुई। 500 से ज्यादा कर्मचारियों व अफसरों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से एक बजे तक सभी दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। रिमझिम होटल को 14 दिन की मोहलत दी गई है। होटल के ऑनर ने कोर्ट से मिले स्टे ऑर्डर की कॉपी दिखाई।

हालांकि निगम के अफसरों ने कोर्ट से शपथ पत्र लगाकर देने को कहा। इसके बाद यह रियायत दी गई। दुकान तोड़ने से पहले एक घंटे का समय दुकानदारों को सामान बाहर निकालने के लिए दिया गया। एक कपड़ा व्यापारी ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस अमले को देख यह विरोध भी शांत हो गया। अफसरों ने तिलकामांझी के शहीद स्थल के पास लगे पेड़ व दीवारों को कार्रवाई के दौरान हिदायत देकर सुरक्षित करवाया।

इस कार्रवाई के बाद बरारी से मनाली को जोड़ने वाले तिलकामांझी चौक का यह हिस्सा करीब 35 फीट बढ़कर 60 फीट से ज्यादा हो गया। पहले यह 25 फीट था। अब तिलकामांझी की प्रतिमा भी शिफ्ट होगी। इसका सौंदर्यीकरण होगा। प्रतिमा की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा, सदर एसडीओ आशीष नारायण भी मौजूद थे। रात 2 बजे तक तक दुकानों के मलबे हटाने का काम चलता रहा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *