भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक मोहल्ले में मोबाइल चुराने घुसा एक शातिर भागने के दौरान छत से ही कूद गया. लेकिन इस दौरान उसकी कमर टूट गयी. शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया है.

थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि कटहलबाड़ी निवासी गुलशन कुमार शुक्रवार देर रात मीराचक स्थित बीरो मंडल के घर से मोबाइल चोरी कर रहा था. तभी घर के एक सदस्य की नींद खुल गयी. चिल्लाने के बाद वह छत के रास्ते भागने लगा. छत से कूदने के क्रम में ही उसकी कमर टूट गयी. जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *