गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर 14 नंबर सड़क बजरंगबली स्थान के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बालक बिट्टू कुमार पिता संतोष साह की मौत के बाद प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए उपद्रव के मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Total Downloads: 182
गोपालपुर थाना में प्रदर्शन के दौरान वाहनो के तोड़फोड़ करने, पुलिस की गाड़ी तोड़ने, पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं पुलिस के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में 12 नाम नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी निधि रानी ने बताया कि उपद्रव मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद उपद्रव करने वालो की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के बाद उपद्रव करने वालो की पहचान वीडियो फुटेज से आधार पर की जा रही है। कुछ उपद्रवियों के नाम सामने आ गए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वीडियो फुटेज में आए अन्य लोगो की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

