इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा बहियार में अपराधियों ने किसान को डराने की नियत से जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की घटना के संबंध में किसान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा निवासी गुरुदेव कुमार ने आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी मिली है कि गुरूदेव के पिता चानो मंडल की हत्या एक माह पूर्व अपराधियों ने उसी खेत पर कर दी थी।

गुरूदेव का कहना है कि उसके पिता की हत्या भी जमीन कब्जा करने के नियत से किया गया था। इस जमीन के सिवा उसके पास रोजी रोटी का कुछ साधन नहीं है इसलिए खेत पर जाना उसकी मजबूरी है।शनिवार को जब वह खेत पर पटवन करने गया था। खेत पर पहुंचते ही गांव के चरित्र मंडल, लालो मंडल, कन्हैया मंडल, विनोद मंडल, तीरो मंडल, मुक्ति मंडल, छतरी मंडल, दर्शन मंडल व अज्ञात ने एक जुट हो कर जम कर गोली बारी की।

गोलीबारी के बाद में खेत से भागते हुए इस्माइलपुर थाना पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर इस्माइलपुर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी निधि रानी ने कहा कि पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *