गोपालपुर के तीनटंगा दियारा का अपराधी शशिधर मंडल उर्फ सुनील मंडल उर्फ पहलवान शनिवार को कहलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सूचना के बाद उसे नये घर नया टोला गंगलदय की घेराबंदी कर उठाया। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा और 13 गोली बरामद किया है।

इस कार्रवाई के बाद एसडीपीओ एमके सुधांशु ने मीडिया के सामने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दियारा का उक्त अपराधी के कहलगांव में रहने की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के पहुंचने की खबर वह घर से निकल कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। पुलिस इसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। नवगछिया और गोपालपुर थाने में 4 दर्ज मामलों की जानकारी मिली है। यह दियारा में फसल लूट, रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देता था। देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *