नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा में शनिवार की देर रात लगी आग में एक ही परिवार के तीन घर जल कर राख हो गया. आग लगने से लालू मंडल, रतन मंडल, छतरी मंडल का घर पूरी तरह जल गया. आग देर रात लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई.

आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुची. स्थानीय लोगों एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. छतरी मंडल ने बताया कि आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में लाखो का नुकसान हुआ है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
