निर्वाचन आयोग ने रविवार को शाम करीब पांच बजे लोसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार देशभर में 7 चरणें में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। बिहार और उत्तर प्रदेश में सभी जिलामें सात चरणों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार लोगों को ईवीएम मशीन में उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखाई जाएगी।
Total Downloads: 186
जानें बिहार में जिलावार मतदान की तारीख-
11 अप्रैल, प्रथम चरण
– औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

18 अप्रैल, दूसरा चरण
– किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया,भागलपुर, बांका
23 अप्रैल, तीसरे चरण में
– झंझारपुर,सुपौल,अररिया,मधेपुरा, खगड़िया
29 अप्रैल, चौथे चरण में
– दरभंगा,उजियारपुर,संसतीपुर,बेगूसराय, मुंगेर
6 मई, पांचवा चरण में
– सीतामढ़ी,मधुबनी, मुजफ्फरपुर,सरन,हाजीपुर
12 मई, छठे चरण में
– वाल्मीकिनगर,पूर्वी और पश्चिमी चंपारण,शिवहर,वैशाली,गोपालगंज, महराजगंज,सिवान
19 मई, सातवे चरण में
– नालंदा,पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, काराकाट, जहानाबाद, बक्सर, सासाराम में लोकसभा चुनाव होगा।
लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी-
निर्वाचन आयुक्त सुनील आरोड़ा ने मीडिया को जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी आयोजित कराए जाएंगे। यानी लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे।

