बारसोई कटिहार रेलखंड पर द बर्निंग ट्रेन होते-होते बची पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल जाने वाली न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस ट्रेन। सोनैली स्टेशन पर 3281 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस में सुबह के लगभग नौ बजकर बीस मिनट पर ट्रेन के इंजन से पीछे पांचवीं एसी बोगी के नीचे के हिस्से से अचानक धुंआ उठने लगा। इसे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

लगातार ट्रेन से धुंआ उठने पर यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति होने लगी। लेकिन किसी तरह थ्रू आउट ट्रेन को लाल सिग्नल देकर रोका गया। सोनैली स्टेशन पर रुकते ही अग्निशमन यंत्र लेकर रेल कर्मियों सहित स्टेशन मैनेजर आलोक दत्ता ने आग को बुझाया।

ट्रेन 9 बजकर 22 मिनट पर स्टेशन रुकी स्थिति सामान्य होने के लगभग 37 मिनट बाद 9:59 पर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना के बावत पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक दत्ता ने बताया कि यह जांच का विषय है। अचानक इंजन के पीछे पांचवें एसी बोगी से धुंआ कैसे निकला जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अगर रेलकर्मियों द्वारा धुंआ नहीं देखा जाता तो आज बड़ी घटना घट सकती थी। मालूम हो कि 13281 नम्बर की न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस तिनसुकिया से चलकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पटना तक जाती है। मंगलवार की सुबह इस ट्रेन से उठ रही धुंआ से यात्रियों में हड़कंप मचा गया था। लेकिन स्टेशन प्रबंधक के सुझबुझ व रेलकर्मियों की साहस से ट्रेन को रोककर इस पर काबू पा लिया गया, जिससे यात्रियों राहत की सांस ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *