इस्माइलपुर के नारायणपुर लक्ष्मीपुर चंडी स्थान दियारा में असामाजिक तत्वों ने खेत में खड़ी दो एकड़ के मक्के के फसल में 6 कठ्ठे की फसल काट कर बर्बाद कर दिया। असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात में घटना को अंजाम दिया। संबंध में किसान नरेश साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर जिलापरिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल किसान के खेत पर पहुंचे और किसान को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा जताया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिए गए अावेदन में किसान ने इस बात उल्लेख किया है कि सोमवार की शाम वे अपने खेत से घर गए थे। खेत में लगी मक्के की फसल लहलहा रही थी। मंगलवार की सुबह जब खेत गया तो देखा कि खेत के 6 कठ्ठे में लगी फसल को काटकर खेत में ही गिराकर छोड़ दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *