भागलपुर समेत पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल की कुछ सीटों पर पूरे देश की नजर है। यहां का चुनावी दंगल बड़ा रोचक होने जा रहा है। बड़े नेताओं के खड़ा होने से उनके दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी।

शाहनवाज, चिराग के कारण भागलपुर व जमुई चर्चा में
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के कारण भागलपुर का चुनाव अहम रहा है। हालांकि वे पिछली बार राजद उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे लेकिन उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए पार्टी ने सभी दिग्गजों को मैदान में उतारा था। भाजपा ने यहां हाईटेक चुनाव लड़ा था। इस सीट से वर्तमान उपमुख्यमत्री सुशील मोदी भी सांसद रह चुके हैं। वहीं जमुई लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान के बेटे सांसद चिराग पासवान की उम्मीदवारी के कारण सुर्खियों में है। वे यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

ललन के खिलाफ अनंत होगा दिलचस्प सीन
चुनाव घोषणा के पहले से ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी फिजां बन चुकी है। सूबे के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह के खिलाफ मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ताल ठोक दिया है। पिछले चुनाव में अनंत ललन सिंह के साथ थे। हालांकि अनंत को किसी दल ने अभी उम्मीदवार बनाने की घोषणा नहीं की है पर निर्दलीय ही सही लेकिन चुनाव जरूर लड़ेंगे,ऐसा अनंत ने एलान कर दिया है। फिलहाल यहां से लोजपा की वीणा देवी सांसद हैं जो पूर्व सांसद सूरजभान की पत्नी हैं। यहां का चुनावी सीन बड़ा दिलचस्प होने जा रहा है।

तारिक अनवर के कारण अहम बना कटिहार
तारिक अनवर के कारण कटिहार लोकसभा सीट हमेशा से सुर्खियों में रही है। पिछली बार वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से सांसद बने थे। पिछले दिनों वे राकांपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसबार कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनका मुकाबला भाजपा से होगा। पिछली बार भाजपा के सांसद निखिल चौधरी उनसे चुनाव हार गए थे।

पप्पू, रंजीता, शरद के कारण कोसी पर टिकीं निगाहें
सांसद पप्पू यादव, उनकी पत्नी सांसद रंजीता रंजन और पूर्व सांसद शरद यादव के कारण सबकी नजर कोसी के चुनाव पर टिकी है। मधेपुरा लोस सीट पर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पूर्व सांसद शरद के उतरने की चर्चा है। पिछली बार वे जदयू से लड़े थे। तब सांसद थे। जदयू से अलग हुए तो नई पार्टी बना ली है। वहीं सुपौल से सांसद रंजीता तीसरी बार कांग्रेस से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *