भागलपुर : आज फिर मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 15-16 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पांच मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद भी तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होगा।
Total Downloads: 385
बहरहाल पश्चिमी विक्षोभ की ट्रफ लाइन पंजाब और दिल्ली के ऊपर बना हुआ है। बुधवार शाम तक इसकी उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर बढऩे की संभावना बनी हुई है। अभी 13-14 मार्च तक तापमान में वृद्धि हुई थी ।

मंगलवार को बीएयू में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 32.2 एवं 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो अगले दो दिनों में बढ़ कर 35.0 और 20 .0 पर पहुंच सकता है।
किसानों को समसामयिक सलाह
बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा है कि दो दिन बाद जिले में हल्की बारिश की संभावना है। इसका लाभ उठाएं। अगर खेतों में नमी की जरूरत हो तो रबी मक्का और गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हल्की बारिश भी हुई तो तापमान पर मामूली असर पड़ेगा।

