नवगछिया की एसपी निधि रानी ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े तीन केस में अभियुक्तों को सजा दिलाने में सहयोग के लिए पॉक्सो के स्पेशल पीपी शंकर जयकिशन को प्रशस्ति पत्र दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
एसपी ने स्पेशल पीपी को भेजे पत्र में कहा है कि पिछले साल 2018 में बिहपुर थाने के केस में आरोपी मो. सद्दाम को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। इस साल इस्माइलपुर थाना के केस में अभियुक्त फूहो मंडल को आजीवन कारावास की सजा हुई है।

गोपालपुर थाना के केस में अभियुक्त चिंटू शाही को आजीवन कारावास की सजा हुई है। एसपी ने प्रशस्ति पत्र में तीनों केसों में हुई सजा का उल्लेख भी किया है। उन्होंने कहा है कि अदालत के सहयोेग से आरोपियों को सजा मिलने में आसानी होती है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

