नवगछिया : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी जोरों पर है। नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर क्रिटिकल एवं अनक्रिटिकल बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। वही सीमावर्ती जिले के बॉर्डर एरिया की निगेबानी के लिए छह एसेस्टिक सर्विलांस टीम को लगाया है।
Total Downloads: 296
एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 260 मतदान केंद्रो में 183 मतदान केंद्रो को क्रिटिकल रूप में चिन्हित किया गया है। बिहपुर विधान सभा क्षेत्र में कुल 240 बूथों में 196 बूथ क्रिटिकल है। एसडीओ ने बताया कि चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है।

एसेस्टिक सर्विलांस टीम को बिहपुर व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमों की प्रतिनियुक्त की गई है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में टीम को जहान्वी चौक विक्रमशिला पुल पहुंच पथ, रंगरा ओपी के पास एनएच 31 के किनारे हाईस्कूल कदवा के पास प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

