नवगछिया। अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर हुए नामांकन वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को निगरानी समिति सदस्य और पुस्तकालय निगरानी समिति सदस्य के पद निर्विरोध हो गए हैं।.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
निर्वाची पदाधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि निगरानी समिति सदस्य के तीन पदों पर कमलेश्वरी मंडल, मनोज कुमार और राजकिशोर पोद्दार निर्विरोध घोषित किये गए हैं।

वहीं पुस्तकालय समिति सदस्य के पांच पदों पर प्रेम नारायण चौधरी, राजकिशोर सिंह 2, राजेश पोद्दार, सुनील कुमार और सुमित कुमार डिडवानिया निर्विरोध घोषित हुए हैं। .
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

