नवगछिया – युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के बड़े भाई दिवाकर मंडल के पार्थिक शरीर को राघोपुर के गंगा घाट पर पारंपरिक विधि विधान तथा मंत्रोच्चार के बीच पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जिसके साथ ही उनका पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अपने बड़े भाई मुखाग्नि दी.

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि अतिम संस्कर के लिए गंगा घाट पर प्रदेश एवं क्षेत्र के कई गण्यमान व्यक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में लोग पहुँचे. दिल्ली से राधोपुर गांव स्थित आवास पर 2 बजे पार्थिक शरीर पहुँचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्री सांसद बुलो मंडल के बड़े भाई दिवाकर मंडल का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे.

श्री मंडल का शव उनके पैतृक आवास पर आते हैं अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का तांता उमड़ पड़ा. सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला मीडिया प्रवक्ता विश्वास झा, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, खैरपुर के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू यादव, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल आदि ने अपनी संवेदना प्रकट की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *