नवगछिया: नवगछिया पुलिस मेन्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सह क्रिकेट खिलाडी अभिनाश कुमार सिंह के दरोगा बनने पर आज हाई स्कूल नवगछिया मे नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष एवं प्राचार्य सुरेन्द प्रसाद सिह के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं क्रिकेट टीम के ओर से मोमेन्टो प्रदान किया गया।

Whatsapp group Join

इस अवसर पर खेल संघ के संयोजक सह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, खेल संघ के अशोक कुमार सिंह, राकेश भगत, बाल कृष्ण पंसारी, सजन गुप्ता, सिनियर क्रिकेटर राजेश केजरीवाल, रवि सर्राफ, सुभाष चन्द्र वर्मा, विकाश पाण्डेय, जनार्दन कुमार, सुशील कुमार, इबरार आलम, अमित कुमार, राजू कुमार , अखिलेश पाण्डेय, डीपी सिह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पहले खेलते हुए नवगछिया सिनियर एकादश ने 195 रन बनाया। हारेकृष्ण ने 53 रन, रवि ने 14 रन, अभिनाश कुमार सिंह ने 15 रन राकेश ने 15 रन सुबोध ने 12 विकास ने 12 रन बनाया। जबाव में नवगछिया सीनियर एलेवन ने 180 रन वना सकी। इबरार आलम ने 48 रन राजेश केजरीवाल ने 32 रन जनार्दन कुमार ने 28 रन मुकेश ने 25 रन का योगदान दिया। सीनियर एकादश ने 15 रन से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *