नवगछिया : एनएच-31 पर टोल प्लाजा से दो सौ मीटर की दूरी पर सोमवार की देर शाम दो बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने बिहपुर रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी नवगछिया नयाटोला निवासी शंकर साह से एक लाख से अधिक की राशि लूट ली। अपराधियों ने उनके पास से डेल कंपनी का एक लेपटॉप व दस्तावेज भी लूट लिए है। घटना के संबंध में पीड़ित मुंशी ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नवगछिया थाना में देर शाम आवेदन दिया है।
Total Downloads: 100
मुंशी शंकर साह ने बताया कि सोमवार को बिहपुर रजिस्ट्री ऑफिस के कार्यालय बंद होने के बाद 4:00 बजे के आसपास वह घर के लिए अपनी स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। करीब 4:30 बजे के आसपास वह नवगछिया टोल प्लाजा के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोका। स्कूटी के रुकने के साथ ही दोनों अपराधी गाड़ी से नीचे उतरे। दोनों में से एक के पास हथियार था।

दोनों अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए मेरा काले रंग का बैग लिया और फिर मोटरसाइकिल लेकर सीधे निकल गए। उन्होंने बताया कि बैग में रजिस्ट्री कराने वाले लोगों द्वारा चलन जमा करने के लिए दिए गए पैसे जो एक लाख से अधिक होंगे रखे हुए थे। इसके अलावा बैग में एक लैपटॉप व रजिस्ट्री से संबंधित कई दस्तावेज भी थे जिसे अपराधियों ने लूट लिया। घटना के संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से एनएच पर लूट और छिनतई की घटना में वृद्ध हुई है।

