नवगछिया : गोटखरीक में शुरू हुए रामकथा यज्ञ के परिसर में लगी दुकानों के संचालकों से हथियार के बल पर रंगदारी मांग रहे इलाके का कुख्यात अपराधी सोनिया राजपाल को रविवार शाम करीब 7:30 बजे भीड़ ने ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला। इस दौरान उसने कुछ महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की थी। इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और सोनिया को लाठी-डंडे से पीटने लगे। सोनिया भागकर घर आ गया। लेकिन भीड़ उसे घर से खींचकर दोबारा पीटने लगी, जिससे उसकी मौत हाे गई। ग्रामीणों ने पंचायत भवन के अंदर शव को फेंक दिया। -पढ़ें|पेज 4
Total Downloads: 100
मृतक की मां का अारोप- पुरानी रंजिश में की गई हत्या
घटना की सूचना पर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान, खरीक थानेदार राजेश कुमार पंचायत भवन पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इधर, मृतक की मां नर्मदा देवी व उसकी गर्भवती प|ी सोनी देवी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर सोनिया काे पीटा।

थाना क्षेत्र के गोटखरीक में रामकथा यज्ञ परिसर में रविवार की देर शाम जिस तरह कुख्यात सोनिया राजपाल की भीड़ ने ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी, ऐसी घटना पुलिस जिले में पहली बार हुई है। इससे पूर्व मृतक कुख्यात के विरोध में कोई मुंह तक खोलना मुनासिब नहीं समझते थे। लोगों की भीड़ ने पूरी तैयारी व भयमुक्त होकर इस घटना को अंजाम दिया। शायद यही वजह रही होगा कि घटना के दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जबकि जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उससे साफ साबित होता है कि घटना को अंजाम देने में दो-ढाई घंटे से अधिक का समय लगा होगा। हालांकि घटना के बारे में कोई कुछ खुलकर नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। और मृतक सोनिया राजपाल के परिजनों द्वारा आवेदन देने का भी इंतजार कर रही है।
राजपाल डेढ़-दो माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। किंतु शनिवार को थाने में इसे पुनः गिरफ्तार करने का वारंट आया था। जिसके बाद पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए जाल ही बिछा रही थी कि इसी बीच भीड़ ने उसकी हत्या कर दी। गांव में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा महायज्ञ से आसपास के इलाके में भक्ति का माहौल था। लोग भगवान राम की कथा में सराबोर थे। वहीं इस घटना ने एक पल मेंं यज्ञ स्थल को वीरान कर दिया। कुख्यात सोनिया राजपाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर खरीक समेत विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक हत्या, लूट, गोलीबारी, रंगदारी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। खेलने की उम्र में ही उसने अपराध जगत में अपना कदम रख दिया था। पिछले दस वर्षों से इसका आतंक सर चढ़कर बोल रहा था। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे।

