नवगछिया : सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर पुलिस ने गश्ती के दौरान 495 बोरी चावल लदे ट्रक व पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई संदेह के आधार पर की है। पुलिस ट्रक चालक रोहतक निवासी मुन्नू मलिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मौके का फायदा उठाकर पिकअप वैन चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि सर्विस रोड के किनारे ट्रक से पिकअप वैन में चावल की बोरियों को लोड किया जा रहा था।
Total Downloads: 100
इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद इसकी सूचना एसडीओ को दी। ट्रक से अनाज अनलोडिंग किये जाने की सूचना पर एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर ने एमओ शशिकांत राम मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चावल के संबंध में ट्रक चालक से पूछताछ की। ट्रक चालक द्वारा अनाज के संबंध में कोई संतोषप्रद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण चावल को जब्त कर लिया गया।

जिस ट्रक पर चावल लोड था वह गाड़ी हरियाणा के सत्यवान नामक व्यक्ति की है। नवगछिया थाना में देर शाम एमओ शशिकांत राम इसकी जांच कर रहे थे कि चावल किसकी है और कहां जा रहा था। थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि चावल व दोनों वाहन को जब्त किया गया है।

