नवगछिया: नया टोला निवासी ललिता देवी ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि पति मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर निवासी मनोज पंडित, ससुर कालेश्वर पंडित,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 189
सास यशोदा देवी, देवर मिथिलेश पंडित, महुआ बाजार सहरसा निवासी ननद रेखा देवी, बेलदौर निवासी राजसमंद देवी व उनके पुत्र शंकर पंडित, मुकेश पंडित दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित कर रहे हैं। वे एक लाख रुपए मेरे मायके वाले से अतिरक्ति दहेज की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

