मतदान की तैयारियां पूरी

नवगछिया : भयमुक्त चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) अंशुमान यादव  ने नवगछिया एसपी निधि रानी और एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के साथ बैठक की। प्रेक्षक ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि नवगछिया में 294 भवनों में पांच सौ बूथ हैं। 236 बुथ अतिसंवेदनशील हैं।

शेष बूथ संवेदनशील हैं। दो बूथों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं को नदी पार कर जाना पड़ेगा एक बूथ पर मधेपुरा जिला होकर जाने का रास्ता है। इसके लिए मधेपुरा एसपी को पत्र लिखा गया हैं नवगछिया में जांच के लिए 14 पुलिस नाका बनाए गए हैं नवगछिया पांच जिलों की सीमा से जुड़ा है।

मतदान की तैयारियां पूरी

यहां कोसी एवं गंगा नदी का दियारा क्षेत्र काफी लंबा हैं पांच यूनिट अवरोही सैन्य बल मिला है। नदी में पेट्रोलिंग के लिए चार बोट मिला है। पेट्रोलिंग के लिए एसडीआरएफ से भी मदद ली जा रही हैं। एक कम्पनी पैरा मिलिट्री फोर्स मिली है 53 सेक्टर में पेट्रोलिंग की जानी है। प्रत्येक दिन तीन सेक्टर में पेट्रोलिंग की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *