नवगछिया : सरकारी भवन व सार्वजनिक स्थालों से निजी संस्थानों के बैनर पोस्टर हटाने के निर्देश के बाद भी बैनर पोस्टर व वाल पेंटिंग नहीं हटाने पर अनुमंडल के विभिन्न थाना में शुक्रवार को विभिन्न थाना में कुल 29 लोगो के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने उक्त कार्रवाई की। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नारायणपुर अंचल अधिकारी ने छह संस्थानों के संचालक, इस्माइलपुर अंचल अधिकारी ने छह संस्थानों के संचालक, खरीक अंचल अधिकारी ने दस संस्थानों के संचालक,

गोपालपुर अंचल अधिकारी ने दो संस्थानों के संचालक, नवगछिया अंचल अधिकारी ने तीन संस्थानों के संचालक एवं रंगरा अंचल अधिकारी ने दो संस्थानों के संचालक पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पदाधिकारियों के इस कार्य से निजी संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


