नवगछिया: निवासी प्राइवेट शिक्षक अमन कुमार ने पूर्व की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अठमाहा निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र प्रणव कुमार सिंह एवं खरीक थाना क्षेत्र के कठेला निवासी नवीन चौधरी के पुत्र धीरज कुमार को नामजद किया है।
अमन कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि वह शुक्रवार को भागलपुर से घर आ रहा था। 4:00 बजे संध्या समय जब वह पकरा के पास 14 नंबर सड़क पर पहुंचा दो देखा कि पूर्व में मेरे कोचिंग में पढ़ने वाली दो छात्राएं वहां पर थी।

दोनों छात्राओं को देख मैं रुक गया। मैंने देखा कि मेरी दोनों छात्राओं के साथ उक्त दोनों युवक छेड़खानी व अश्लील हरकत कर रहा हैं। मेरे द्वारा जब इस इसका विरोध किया गया तो दोनों लड़के मेरे साथ मारपीट करने लगा। लोगों ने दोनो युवक को पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया। नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा।


