नवगछिया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की सहायक ने बीडीओ पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुऐ अनुमंडल पदाधिकारी से शनिवार को शिकायत की है ।

Whatsapp group Join

इसके बाद सभी कार्यपालक सहायको के साथ एसडीओ से मिलने महिला गई । उसने रोते हुऐ बताया कि 30 मार्च को बीडीओ द्वारा कार्यालय में बुलाकर डाँट फटकार कर अपमानित किया गया । बोला गया कि आपके द्वारा राशन कार्ड का काम नही किया जाता है ,मैनें बताया कि आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड का कोई योगदान नही हैं ।

यह बीडीओ के स्तर से होना है ,इस बात पर वे भड़क गए और तरह – तरह का आरोप लगाने लगे । कार्यालय के कर्मी गोपाल कुमार राशन कार्ड बनने के बाद लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना आपूर्ति पदाधिकारी का काम है ,बीडीओ के इस व्यवहार से सभी सहायक एकजुट होकर एसडीओ से गुहार लगाने पहुँचे थे , एसडीओ ने आवेदन के आलोक में जाँच करवाने का आश्वासन दिया ।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *