पार्ट वन में ऑनलाइन नामांकन 6 से भागलपुर. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन में नामांकन की प्रक्रिया 15 से 30 अप्रैल तक चलेगी, नयी व्यवस्था के तहत यूएमआइएस के तहत ही विवि के वेबसाइट पर जाकर छात्रछात्राएं नामांकन के लिए आवेदन करेंगे.

कुलपति प्रो लीला चंद्र साहा ने कहा कि कॉलेजों को निर्देश दिया जा रहा है कि अपने स्तर से नामांकन के लिए कोई निर्देश जारी नहीं करे. जल्द ही विवि प्रशासन ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी करने जा रहा है,

निर्देश में ऑनलाइन नामांकन से संबंधित सारी चीजों के बारे में बताया जायेगा, ताकि छात्रों को ऑनलाइन नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. बिहार बोर्ड ने इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है, इस बार करीब 35 हजार छात्र इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *