भागलपुर :  पहाड़ी प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले चार पांच दिनों में इसका असर बंगाल-बिहार राज्य पर भी पड़ सकता है। दो-तीन अप्रैल को जिले में 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बीएयू के मौसम विभाग में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 33.0 एवं 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी सह कृषि वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार से नमी युक्त पूर्वा हवा चलेगी। जिससे अगले तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 36 और 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर उन्होंने बताया कि दो-तीन अप्रैल को जिले में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

किसानों को समसामयिक सलाह

कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभू प्रसाद ने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा है कि जो फसल खेत में पक गई है। उसकी तैयारी जल्द कर लें। जिनके खेतों में मक्का, गेहूं और गरमा सब्जी फसलों में अगर सिंचाई अत्यंत आवश्यक न हो तो दो-तीन अप्रैल को होने वाली वर्षा का इंतजार कर लें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *