नवगछिया: आचार्य पंडित कौशल जी बैदिक के सानिध्य में शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी के अवतरण दिवस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक किया गया । जिसमे पंडित कौशल जी ने बताया की नवगछिया अनुमंडल स्थित माता शमशानी काली मंदिर नगरह वैशी में आगमानंद परिवार के सभी अनुयायी मिलकर 14 अप्रील (रविवार) को अपने पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाएंगे ।

इस अवसर और मंदिर में 6 अप्रील( शनिवार )को कलश स्थापना होगी एवं 6 अप्रील से 12 अप्रील (शुक्रवार) तक प्रतिदिन दुर्गा सप्तसती पाठ एवं रामचारितमानस का पाठ और नित्य माता का पूजन होगा। 12 अप्रील की रात्रि में निशा पूजन होगी,13 अप्रील (शनिवार) को महाअस्टमी पूजन ब्रत एवं हनुमान ध्वजारोहण होगा। 14 अप्रील को माता का पूजन, गुरु चरण पादुका पूजन, जन्मोत्सव, हवन, सुन्दरकाण्ड पाठ विद्वानों द्वारा प्रवचन कलाकारों द्वारा भजन, आरती कर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा ।

इस बैठक में स्वामी आगमानंद परिवार के अनिमेष सिंह, कुंदन सिंह उमेश प्रसाद जैसवाल, दिनेश झा पप्पू कुमार, बिन्देश्वरी यादव, मुकुल चौधरी, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, राजू आर्ट ,विष्णु कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, विवेकानंद कुमार, चन्द्रगुप्त साह, सेवार्थ के डॉ अनंत विक्रम, रंजन मिश्रा, राजेश सिंह, नितीश सरकार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *