कटिहार : कटिहार सहित आस-पास के जिलों में लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसके तीन कुख्यातों को पकड़ा गया है। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस व 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Total Downloads: 116
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दबोचे गए अपराधियों में सनोज मंडल की कटिहार, पूर्णिया एवं भागलपुर जिले में 14 लूटकांडों में पुलिस को तलाश थी। फलका थाना क्षेत्र में पिछले साल नवंबर माह में फाइनेंस कर्मी की लूट के दौरान हत्या तथा पोठिया ओपी क्षेत्र में गत माह हुई लूट की घटना के अनुसंधान के क्रम में कुख्यात सनोज की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि फलका थाना क्षेत्र के लाली सिंघिया निवासी राजेश कुमार यादव गिरोह को संगठित कर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने का काम किया था। एसपी ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में राजेश के घर पर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली। इसके बाद सदर एसडीपीओ अनिल कुमार की मॉनिटरिंग में विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराधी राजेश के घर पर छापेमारी की गई।


