पटना : मैटिक परीक्षा में असफल रहे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने फॉर्म भरने के लिए तिथि घोषित कर दी है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 11 से 16 अप्रैल तक भरा जा सकता है। इसमें वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2019 के वैसे परीक्षार्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो अधिकतम दो विषयों में अनुतीर्ण हुए हों। मैटिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2019 का आयोजन मई में, जबकि परीक्षाफल जून में घोषित कर दिए जाएंगे। इससे छात्रों का इंटर में नामांकन के लिए एक वर्ष बर्बाद होने से बच जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यालय प्रधान बोर्ड की वेबसाइट 666.ङ्ग्रँं1ङ्गं1.िल्ल’्रल्ली से फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद छात्र इसी अवधि में परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करेंगे।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2019 में किसी कारणवश प्रथम दिन की परीक्षा में विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्हें वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 के अनुरूप श्रेणी एवं सुविधाएं मिलेंगी। 2019 की वार्षिक परीक्षा में विषय भरने में त्रुटि के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों को भी इस वर्ष मौका मिलेगा।

स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए समिति की वेबसाइट 666.ङ्ग्रँं1ङ्गं1.िल्ल’्रल्ली पर ंस्रस्र’8 ऋ1 2ङ्घ143्रल्ल8 पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर परीक्षार्थी अपना रौल कोड, रौल नंबर डालें। इसके बाद उसके सभी विषयों के अंक के साथ पेज खुलेगा। इसमें विषयों के आगे एक चेक बॉक्स रहेगा, छात्र जिस विषय के सामने के बॉक्स में टिक करेंगे, उसका आवेदन हो जाएगा। इसके बाद फीस पेमेंट के लिए पेज पर उपलब्ध फी पेमेंट बटन को क्लिक कर निर्धारित राशि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

70 रुपये प्रति विषय देना होगा शुल्क

मैटिक में अपने परीक्षाफल और अंक से असंतुष्ट छात्र उत्तरपुस्तिका में स्क्रूटनी के लिए नौ से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र निर्धारित अवधि में 70 रुपये प्रति विषय शुल्क के साथ बोर्ड की वेबसाइट 666.ङ्ग्रँं1ङ्गं1.िल्ल’्रल्ली पर आवेदन कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *