भागलपुर में हादसा, बड़ी बहन को बचाने में भाई को भी लगा करंट का झटका, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घटना शहर के इशाकचक बरहपुरा की है।
Total Downloads: 116
घटना के प्रत्यक्षदर्शी परिजनों ने बताया कि शादीशुदा बीबी लाडली कपड़ा धोने के बाद लोहे के तार की अलगनी पर गीला कपड़ा फैला रही थी। बिजली का तार शार्ट कर गया था जिसकी वजह से अलगनी में करंट आ गया था। लाडली ने जैसे ही गीला कपड़ा अलगनी पर डाली उसे करंट का जोरदार झटका लगा।

बहन को छटाटाते देख खाना खाने आये छोटे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की। इससे वो भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीवी लाडली की एक साल की मासूम बेटी है उस बेचारी को पता भी नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है।

