लोकसभा चुनाव व रामनवमी को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे समेत भाजपा के नौ नेताओं पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इनसे रामनवमी व चुनाव में शांति भंग होने की आशंका है। .
Total Downloads: 116
पुलिस के अनुसार, पिछले साल 17 मार्च को अर्जित के नेतृत्व में निकले रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुआ था। तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। इनलोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा गया था।.

इधर, राजग प्रत्याशी अजय मंडल ने कहा कि सभी कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने झूठा आरोप लगाकर 107 की कार्रवाई की है। भाजपा नेता अर्जित चौबे, देव पांडे, अभय घोष, सुरेऩ्द्र पाठक, संजय भट्ठ, निरंजन सिंह, प्रणव दास, प्रमोद वर्मा व अनुपलाल साह पर कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने सिटी डीएसपी को जांच का निर्देश दिया है। अजय मंडल ने डीआईजी को लिखे पत्र में कहा है कि इससे प्रचार प्रसार में परेशानी हो रही है।.

