नगर निगम कार्यालय में इस बार सखी मतदान केन्द्र तैयार किया जा रहा है। यहां मतदाताओं को कड़ी धूप से बचाने के लिए न सिर्फ टेंट लगाए गए हैं, बल्कि गर्मी में आते ही उन्हें नींबू-पानी और ग्लूकोज भी पीने के लिए दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर कोई छोटे बच्चे अपनी मां के साथ आएंगे तो उनके लिए दूध का भी इंतजाम होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस मतदान केन्द्र पर हर चुनावकर्मी महिला ही होंगी। यहां तक कि पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। मंगलवार को बूथ को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया। टेंट और कारपेट बिछाये जा रहे थे। तैयारी करा रहे कर्मचारियों ने बताया कि बूथ पर जैसे ही मतदाता पहुंचेंगे, उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। बैठने के लिए सोफे और गद्देदार कुर्सियां लगायी जाएंगी।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए अतिरिक्त रैंप भी बनवाए गए हैं। बताया गया कि जो भी मतदानकर्मी आएंगे उनके खाने का भी इंतजाम होगा। एक रेस्टोरेंट से खाने का ऑर्डर भी दे दिया गया है। बुधवार को पूरे नगर निगम परिसर को फूल और बैलून से सजाया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि पहले भी इस मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जाता था, लेकिन इतनी व्यवस्था पहली बार करायी जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet