नवगछिया. मदहदपुर में मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे के बाहर गांव के ही मुनिलाल भगत की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मुनिलाल ने मतदान के लिए पच भी ले ली थी. उसके भाई अरविंद कुछ देर पहले। से मतदान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में खड़े हुए थे.
पर्ची लेने के बाद मुनिलाल मतदान केंद्र से सौ मीटर दूर खड़ा हुआ और अचानक गिरकर अचेत हो गया. ग्रामीणों ने उसे उठा कर घर पहुंचा दिया. तबतक उसके बड़े भाई अरिवंद भी घर पर पहुंच गया. मुनिलाल ने इशारे से पानी मांगा.

जैसे ही उसके भाई ने पानी पिलाया, उसने दम तोड़ दिया. मुनिलाल की इच्छा थी कि वह लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हो, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था.


