नवगछिया : ग्रामीण क्षेत्र में महिलाअाें ने जमकर वाेटिंग की है। वहां महिलाअाें के वाेटिंग प्रतिशत ज्यादा हाेने के पीछे सियासी जानकार कई कारण बताते हैं। लेकिन सबसे मुख्य कारण यह है कि ग्रामीण इलाकाें के ज्यादातर लाेग दूसरे राज्याें में मजदूरी करते हैं। लेकिन चुनाव के वक्त पर्व त्याेहार रहने पर वे घर अा जाते हैं। लेकिन इस बार चुनाव के दाैरान काेई पर्व-त्याेहार नहीं हाेने के कारण बाहर रह रहे लाेग घर नहीं अा सके।
Total Downloads: 393
इस कारण से पुरुषाें का वाेटिंग प्रतिशत कम हुअा। दूसरा कारण यह है कि यह समय गेहूं की फसल की तैयारी का है। पुरुषाें का ध्यान वाेटिंग से ज्यादा अपनी फसल तैयार करने पर रहता है। इसकी वजह से पुरुष फसल तैयार करने में रह गए अाैर वाेटिंग के लिए नहीं अा सके।

महिलाएं जरूर वाेट डालने के लिए बूथाें तक पहुंचीं। इन बढ़े वाेटिंग प्रतिशत का लाभ किसे मिलेगा। एनडीए से जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल अाैर महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बुलाे मंडल में से महिलाअाें के वाेट से किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा, यह 23 मई काे मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।

