नवगछिया : मध्य विद्यालय अम्भो में पिछले करीब पांच वर्षों से छात्रवृत्ति एवं पोषाक की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित बच्चों ने मंगलवार को स्कूल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर ग्रामीण भी स्कूल पहुंच कर बच्चों का साथ दिया।

इसके अलावे शिक्षक सह पूर्व प्राचार्य अमरेश कुमार एवं मीतू भारती पर कई अन्य आरोप लगाते हुए बच्चों ने नारेबाजी एवं विरोध-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा हंगामे के बाद प्राचार्य विपिन कुमार झा द्वारा मामले की जांच कर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने एवं

• मवि अम्भो में छात्रों व अभिभावकों ने तीन घंटे तक किया प्रदर्शन
• प्राचार्य के आश्वासन पर माने छात्र, कहा मामले की जांच होगी

दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिये जाने के बाद लोग शांत हुए। शिक्षा समिति के सदस्य समीरा देवी, पंच सदस्य सुलेखा देवी ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की नमानी चरम पर है। प्राचार्य | विपिन कुमार झा ने बताया कि मुझे वित्तीय प्रभार अभी तक नहीं मिला है। बच्चों के बैंक खातों में राशि पिछले कई वर्षों से क्यों नहीं जा रही है, इसकी जांच की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *