नवगछिया: नवगछिया थाना के तेतरी जीरो माइल और पेट्रोल पंप के बीच बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहपुर कहारपुर निवासी राजा कुमार, पिता स्वर्गीय भगीरथ यादव के रूप में हुई है।
मृतक घर से मोटरसाइकिल से एक कार्यक्रम में शामिल होने मधेपुरा के चौसा जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसे तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।.

खरीक थाने के तेलघी गांव के पास बुधवार शाम में एक वाहन के धक्के से राजा कुमार (35) की मौत हो गई। मृतक कहारपुर गांव का रहने वाला था। बाइक से कहीं जा रहा था। सामने की किसी वाहन ने धक्का मार दिया, जिसमें वे जख्मी हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजा अविवाहित था और किसी प्राइवेट फॉर्म में काम करते थे। परिजन लाश का पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन बरारी पुलिस के समझाने के बाद वे मान गए। गुरूवार को लाश मेडिकल कॉलेज में लाश का पोस्टमार्टम होगा।


