मुंगेर सदर प्रखंड के चरवाहा मैदान में गुरुवार को तेजस्वी यादव के चुनावी सभा संपन्न होते ही मंच पूरी तरह धराशायी हो गया। जिस समय मंच गिरा उस समय मंचासीन नेता मंच से नीचे उतर ही रहे थे। हालांकि मंच गिरने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटे लगने की बातें सामने आ रही है।
Total Downloads: 385
जरूरत से ज्यादा कार्यकर्ताओं के चढ़ने के कारण मंच धराशायी होना बताया जा रहा है। सबसे अहम बात तो यह है कि कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव के अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, मुंगेर की महगठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी समेत 12 से अधिक नेता मंच से नीचे उतर रहे थे। लेकिन इन नेताओं में किसी को चोट नहीं आई।

मंच गिरने के दौरान मैदान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया , लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। इस घटना की चर्चा हर तरफ है।

