भागलपुर : गुटखा खाने से पिता ने मना किया तो गुस्से में आकर बेटा आदित्य कुमार उर्फ छोटू (26) ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सीताराम साह के बयान पर थाने में यूडी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी के सीताराम साह मिरजानहाट स्थित कमलनगर कॉलोनी में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। छोटा बेटा आदित्य कुमार भी पिता को दुकान चलाने में सहयोग करता था, लेकिन उसे गुटखा खाने की लत लग गई थी। सीताराम ने बताया कि सुबह नौ बजे बेटे को दुकान खोलने के लिए भेज दिया। 10 बजे वह भी दुकान पहुंच गए। कई ग्राहक दुकान पर आए थे। बेटा मुंह में गुटखा चबा रहा था। उसे डांटकर गुटखा खाने से मना किया।

• तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी की घटना
• पिता के साथ रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था आदित्य

इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और जूता पहनकर दुकान से निकल गया और घर पहुंचकर कमरा बंदकर सो गया। इस दौरान बड़ा बेटा रामप्रकाश साह उर्फ बबली भी दुकान पर था। मां नीलम देवी ने बेटे को खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह कमरे में बंद हो गया। कपड़ा साफ कर मां स्नान करने लगी।

बाथरूम से आधा घंटे बाद निकलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से । झांका तो पंखे के सहारे छोटू फंदे से लटका दिखा। थानेदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारणों का खुलासा होगा।

आदित्य की होने वाली थी शादी 10 दिन पहले आदित्य की शादी के लिए लड़की देखा गया था। लड़की पसंद नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ी थी। दूसरी को भी देखने की तैयारी थी।

बदहवास होकर रो रही थी मां बेटे के शव के पास बदहवास होकर मां नीलम देवी रो रही थी। लगा कि दुकान से धूप में बेटा आया है। कमरे में आराम करने गया है। गुस्सा जाने के कारण बेटे से ज्यादा बात नहीं करते थे। सोचा था कि 10 मिनट बेटा आराम कर लेगा उसके बाद खाना खिलाया जाएगा, लेकिन बेटे ने जिंदगी भर का दुख दे दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *