भागलपुर : एसिड हमले में घायल छात्र का भागलपुर पुलिस ने वाराणसी के समयन अस्पताल में वीडियो बयान कराया है। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसके लिखित बयान के साथ वीडियो बयान कराया है। इसमें भी छात्र ने पुलिस को दिए गए बयान का समर्थन किया है। उसने कहा है कि 19 अप्रैल की शाम प्रिंस और राजा समेत अन्य अपराधी छत के रास्ते घर में घुसे। एक ने उसकी मां को हथियार सटा दिया। जबकि दूसरे ने उसका हाथ पकड़कर किचन के बाहर खींच लिया। तभी प्रिंस के इशारे पर एक अपराधी ने उसे एसिड से नहला दिया।
Total Downloads: 115
घटना के दिन ही पकड़ा गया था पहला आरोपित : बता दें कि इस वारदात के बाद आरोपित पड़ोस के ही प्रिंस को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके साथी अलीगंज गंगटी के राजा यादव को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में पुलिस को राजा की पूछताछ में कई अन्य संदिग्धों के नाम का भी पता चला है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन वे लोग अब तक फरार हैं। पुलिस को उनका कोई लोकेशन नहीं मिल रहा। ऐसे में पुलिस के सामने लगातार घटना में शामिल अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी का दबाव है। इसके लिए लगातार शहर में अलग अलग आंदोलन चल रहे हैं।

