भागलपुर : दिल्ली के अानंद पर्वत इलाके में रहने वाली 12वीं की छात्रा को फेसबुक व व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक की तलाश में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस भागलपुर पहुंची। दिल्ली के अानंद पर्वत थाने की पुलिस ने जोगसर पुलिस के सहयोग से एक सरकारी स्कूल कैंपस में वहां के एक कर्मी के घर जाकर जांच की। लेकिन संदिग्ध नहीं मिला।

बताया जाता है कि सूरज नामक लड़का छात्रा को अश्लील मैसेज करता था। सूरज का मामा उक्त सरकारी स्कूल में काम करता है। डेढ़ माह पहले छात्रा ने अानंद पर्वत थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो सूरज के बारे में पता चला।

सूरज की मामले में किस रूप में सहभागिता है, यह पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। उसके मामा ने पुलिस को बताया कि सूरज का चाल-चलन ठीक नहीं है। खुद वे लोग उससे परेशान रहते हैं। उन्होंने इस मामले में खुद की भूमिका से भी पल्ला झाड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *