कहते हैं कि प्यार दीवाना होता है और जो प्यार पागलपन की हद से ना गुजरे वो प्यार कैसा, होश में रहकर तो रिश्ते निभाये जाते हैं।’ ये बातें शायद किताबी हों लेकिन सीतामढ़ी जिले में एेसा ही एक मामला देखने को मिला है, जहां अपनी नौकरी दांव पर लगा कर प्रेमी से शादी करने के बाद महिला कक्षपाल गायब हो गई। उसके गायब होने के बाद इलाके में इस अनोखे प्यार की काफी चर्चा हो रही है।

मामला सीतामढी जेल की एक महिला कक्षपाल, गुड़िया (काल्पनिक नाम) से जुड़ा हुआ है। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन घरवालों को ये पसंद नहीं था। लेकिन परिवार वालों के दबाव बनाने से पहले ही गुड़िया नौकरी छोड़ गायब हो गई और प्रेमी से शादी रचा लिया।

घरवालों ने कहा-नौकरी से उसे निलंबित कर दीजिए

शादी का पता चलते ही परिवारवालों ने जेल अधीक्षक को फोन कर कहा कि हम गुड़िया को ले जाना चाहते हैं, उसे छोड़ दीजिए या नौकरी से निलंबित कर दीजिए लेकिन उसे घर जाने दीजिए। ये सुनते ही जेल अधीक्षक मिथिलेश कुमार खुद महिला कक्षपाल के बैरक में गये, तो पाया कि गुड़िया काफी निराश है।

उन्हें बैरक में आया देख गुड़िया ने अधीक्षक से पहले छुट्टी की मांग की, फिर बाद में यहां तक कह डाला कि वह नौकरी नहीं करना चाहती है। अपने प्यार के लिए उसकी जिद और निराशा को देखकर जेल अधीक्षक ने जेल आईजी से बात की। आईजी से गुड़िया की भी बात करायी।

जेल अधीक्षक ने गुड़िया को समझा-बुझाकर शांत कराया और सुबह में मामले का समाधान करने की बात कही। लेकिन सुबह पता चला कि गुड़िया अपने बैरक से गायब है। इसके बाद जेल से डुमरा थाना पुलिस को पत्र लिखा गया और गुड़िया की तलाश की जा रही है।

जेल से एक दिन की छुट्टी लेकर रचायी शादी

गुड़िया जेल के सरकारी आवास में अन्य साथियों के साथ रहती थी। 14 अप्रैल को वह जेल अधीक्षक से विशेषावकाश लेकर कार्यालय से चली गयी। बाद में महिला कर्मियों से अधीक्षक को जानकारी मिली कि गुड़िया नालंदा जिले के कुसेता गांव निवासी शैलेंद्र कुमार से शादी करने गयी है। शादी करने के बाद दूसरे दिन वह वापस लौट भी आयी थी।

मांगी थी माफी, फिर हो गई गायब

बिना किसी सक्षम प्राधिकार की अनुमति से कार्यालय से गायब होने को लेकर अधीक्षक ने उससे स्पष्टीकरण भी पूछा था, जिसके जवाब में गुड़िया ने कहा था कि यहां नयी होने के कारण उसे नियम का पता नहीं था, उसे माफ कर दिया जाये, भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। फिर चेतावनी देकर उसे ड्यूटी करने की छूट दे दी गयी थी। लेकिन उसके बाद वह गायब ही हो गई है।

फिर से घरवालों की नाराजगी और अपने प्रेमी को पाने के लिए गुड़िया ने नौकरी तक को कथित तौर पर दांव पर लगाने से परहेज नहीं किया। वह अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है और फिलहाल कहां है? किसी को पता नहीं।किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर जेल अधीक्षक ने डुमरा थाना पुलिस को पत्र लिखा है, उसकी तलाश हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *