नवगछिया : जीरोमाइल-सबौर रोड पर शनिवार रात ट्रक चालक से लूट मामले में लोदीपुर पुलिस ने इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव के अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश भागने में सफल हो गए। बदमाशों की बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
Total Downloads: 382
एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि सनोखर थाना क्षेत्र के अगैया गांव के ट्रक चालक नवीन कुमार यादव से हथियार के बल पर 29 हजार, 500 नकद और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया गया था। ट्रक चालक छर्री लाने मिर्जाचौकी जा रहे थे।

सूचना मिलने पर सबौर थाना प्रभारी श्रीकांत चौहान और लोदीपुर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान अवधेश मंडल पकड़ा गया। एसएसपी ने कहा कि टीम में शामिल अफसर और पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ट्रक चालक के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

