नवगछिया : बदमाशों ने दिनदहाड़े कोसी नदी में मछली मार रहे जदयू के जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वरी सिंह निषाद के भाई राजेंद्र प्र. सिंह के जलकर पर चढ़कर जान मारने की नीयत से गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना एक मई के दिन के करीब एक बजे की है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि वे जलकर पर मछली मार रहे थे । इस दौरान थाना क्षेत्र के ही धोबनिया निवासी धन्ना यादव उर्फ देवराज यादव एवं इसी गांव के मुरली भगत एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचे। उनलोगों ने मेरे पास मौजूद करीब 20 किलोग्राम मछली जबरन हथियार के बल पर छीन लिये।

• मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में दिया है आवेदन
• 20 किलो मछली जबरन छीन लेने का लगाया आरोप

विरोध करने पर हत्या की नीयत से गोलीबारी करने लगे जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। हल्ला करने पर आसपास मौजूद लोगों को आते देखकर बिना नंबर का बाइक छोड़ कर तीनो भाग गया। बदमाशों पर केस करने पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से डरे-सहमे हैं पीड़ित परिवार : देवराज उर्फ धन्ना आर्मी का जवान है छुट्टी में घर आने पर रायफल लेकर पूरे बाजार में घूम-घूम कर वह अपराध की घटनाओं को अंजाम देता है।

इसके पूर्व वर्ष 2018 के रामनवमी पूजन के दौरान भी गांव में उसके द्वारा गोलीबारी की गई थी जिसमें एक बच्चा घायल हुआथा धन्ना यादव ने गांव के ही रिटायर्ड आर्मी जवान अशोक यादव के घर पर चढ़कर गोलीबारी की थी। घटना में उसका वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *